अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो लोग घायल

*अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो लोग घायल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में टिकरी टू प्वाइंट नेशनल हाईवे 731 पर जौनपुर से बदलापुर की तरफ जा रही एक अनियंत्रित कार (UP 25 DZ 7944) एक चाय की दुकान में जा घुसी इस हादसे में दुकान पर चाय पी रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|

घायलों की पहचान टिकरी बक्सा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र स्व.शोभनाथ यादव उम्र लगभग 50 वर्ष, एवं अरविंद यादव पुत्र स्व.भारत यादव उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई है| उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां बक्सा ले जाया गया| जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया|

घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची| बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और धनियामऊ चौकी इंचार्ज मोहम्मद शहनवाज सिद्दीकी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिए| दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है|

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया| थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है|उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!