प्रतापगढ़ जिले में पट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुराचार की घटना सामने आई है किसी तरह दुराचारियो के चंगुल से छूटी पीड़िता भागकर थाने पहुंची पट्टी कोतवाली में पहुंचकर सत्रह साल की नाबालिग ने सुनाई आप बीती लड़की ने बताया
हमारा एक युवक से दोस्ताना संबंध था उसके द्वारा हमे बुलाकर हमारे साथ उसके और उसके साथियों के द्वारा दुराचार किया गया और हमे जान से मारने की कोशिश की गई इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश में पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह पट्टी कोतवाली पहुंचे उन्होंने बताया तहरीर के हिसाब से मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है टीमें गठित कर दी गई है जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायेगी और मीडिया से भी बात की
