*कलयुगी बेटे की पिटाई से हुई पिता की मौत*
*******************************
प्रेम शर्मा
संवाददाता-तीखीआवाज़ 24.in शाहगंज
मंगलवार 23 जुलाई 2024
खुटहन थाना क्षेत्र के गठाना गांव में जमीन बंटवारे को लेकर कसाई बेटे अपने पिता की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी| बीच -बचाव करने आए दो भाई और बहू को भी पीट कर घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल पिता की बीएचयू में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई | दूसरे लड़के की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र उसकी पत्नी और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है |
आपको बता दें की गठाना गांव निवासी 65 वर्षीय अकालू निषाद के पांच लड़के हैं तीसरे नंबर का पुत्र दयाकांत निषाद जमीन बंटवारे को लेकर आए दिन उनसे विवाद करता रहता था इसी बात को लेकर वह चौदह जुलाई को अपने पिता से भिड़ गया और लाठी- डंडे से उनकी पिटाई करने लगा बचाव करने आए भाई रमाकांत,मेहीलाल एवं भयोहू अनीता को भी पीट कर घायल कर दिया | सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया | अकालू की हालत को गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया |जहां उपचार के दौरान अकालू की मौत हो गई |पुलिस ने दया कांत उसकी पत्नी अनीता, पुत्रगण सूरज और अभिषेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है|
