*बारिश में गिरा कच्चा घर दबकर दो मवेशी की हुई मौत, तीन को जिंदा बचाया गया*

*बारिश में गिरा कच्चा घर दबकर दो मवेशी की हुई मौत, तीन को जिंदा बचाया गया*

 

अशोक कुमार वर्मा

 

*नगर पंचायत लम्भुआ के परसरामपुर (कृष्णा नगर) की है यह घटना*

*लम्भुआ सुलतानपुर।*

 

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत लम्भुआ के कृष्णा नगर वार्ड (परसरामपुर)में शनिवार की रात में लगातार हो रही बरसात से कचा मकान गिरजाने से उसके मलबे में दबकर दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि उसमें दबी तीन मवेशियों को जिंदा बचाया जा सका जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

अब लगातार हो रही बारिश से कच्चे एवं जर्जर मकान गिरने लगे हैं। रात करीब 09:00 बजे के लगभग कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मकान गिरने से घर में बंधी मवेशी मालबे में दब गए जिसमें दो मवेशियों की मौत हो गई और तीन मवेशियों को ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से जिंदा बचाया जा सका।

हादसा लम्भुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत लम्भुआ के कृष्णा नगर(परसरामपुर) निवासी पशुपालक राम आशीष यादव के यहां हुआ। राम आशीष का कच्चा मकान था जिसमें मवेशी बांधा करते थे। रात में करीब 09:00 बजे के लगभग बरसात की वजह से मकान अचानक भरभरा कर घर में बंधे पांचो जानवरों पर ढह गया। गनीमत रही परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में थे। रात में घर के गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण राम आशीष के घर पहुंच गए। जहां पांचो मवेशी मकान के मलबे में दबे हुए थे। जिसकी सूचना तुरंत लोगों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों एवं पुलिस के सहयोग से मलबे में दबे जानवरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो की जान निकल चुकी थी। वहीं तीन जानवरों को जिंदा बचाया जा सका। मवेशियों में सबकी सब भैंस एवं भैंस के बच्चे थे। पशुपालक इन्हीं पशुओं से अपना जीवन यापन करता था मवेशी के मरने से पशुपालक का आर्थिक क्षति भी हुई है जिसकी सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई लेकिन अभी तक राजस्व से संबंधित कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षा अखण्ड देव मिश्रा उप निरीक्षक विमल कपूर कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव कांस्टेबल नमित कुमार हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सभासद राजेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अधिवक्ता परमात्मा यादव एवं दर्जनों ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे रहे सफलता के रूप में तीन पशुओं को बचा कर सुरक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *