*ग्रामीणों के मुताबिक गोवंश आश्रय स्थल के ही रहे गोवंशों के शव और कंकाल*

*ग्रामीणों के मुताबिक गोवंश आश्रय स्थल के ही रहे गोवंशों के शव और कंकाल*

 

*गोवंशों की संख्या पूरी करने के लिए दूसरे स्थान से पकड़वाए गए गोवंश*

*ग्रामीणों ने प्रधानों पर लगाया झूठ बोलने का आरोप*

अशोक कुमार वर्मा

 

*लम्भुआ, सुल्तानपुर*

बीते बुधवार को खुनशेखपुर ग्राम पंचायत के गोवंश आश्रय स्थल में दर्जनों गोवंशों का कंकाल और शव मिलने का वीडियो वायरल हुआ था।जिसे संज्ञान में लेकर खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव ने तत्काल मजदूर और ट्रैक्टर की मदद से दफन करव दिया था।वहीं इस मामले में राष्ट्रीय गौरक्षक वाहिनी सेवा संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

जबकि अधिकारियों ने बयान जारी करके बताया कि अगल-बगल की ग्राम प्रधानों द्वारा बताया गया कि यह गोवंशों के शव और कंकाल उनके ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा फेके गए हैं। खुनशेखपुर गौशाला के समीप ही मदनपुरदेवरार ग्राम सभा मौजूद है। जहां की निवासिनी रामरती निषाद ने बताया कि यहां कोई गोवंश पालक है ही नहीं यहां के लोग भैंस और बकरी अधिक पलते हैं,

यही की निवासिनी मीरा निषाद ने बताया कि इतनी दूर गोवंशों के शव कोई लेकर नहीं जाएगा बगल में ही गोमती नदी का तट है लोग वहां ले जाते हैं। जबकि मीरा निषाद ने बताया कि यह सारे गोवंश के शव प्रधान ही ले गए होंगे इसलिए उन्हें पता है। गांव का कोई व्यक्ति वहां गोवंश के शव को फेंकने नहीं जाएगा। वही मदनपुर देवरार निवासी हरिकेश निषाद ने बताया कि इस गांव में किसी के पास गोवंश है ही नहीं वही नारा खोहा में कौन ले जाएगा। यही पास में ही लोग गोमती के किनारे ले जाएंगे। वही मदनपुर देवरार की प्रधान अमरावती निषाद अपने रिश्तेदारी गई हुई थी। उनकी जेठानी और सासू मां ने बताया कि इस गांव में साल-छः महीने पूर्व से किसी गोवंश की मरने की जानकारी ही नहीं है। लोटिया ग्राम सभा के संजय पांडेय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा यह पहला कृत्य नहीं है इस तरह का खेल अधिकारी करते रहते हैं अधिकारी और प्रधान झूठ बोल रहे हैं कि यह सब गांव के निवासियों का किया धरा है। नागेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्गंध को लेकर कई बार पहले भी शिकायत की गई है परंतु गौशाला संचालक अपनी कार्यशैली से बाज नहीं आते। खूनशेखपुर निवासिनी सुशीला ने बताया कि सारे गोवंशों के कंकाल इसी गौशाला के ही हैं। वही गौशाला की संख्या को लेकर कर्मचारी गोल-मोल करते रहे।

शिकायतकर्ता देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आज सुबह से ही पिकअप से भरकर कई जगह से गोवंश लाये जा रहे हैं। जिससे गौशाला में संख्या की आपूर्ति की जा रही है। वही गौशाला के अंदर पिकअप नम्बर up 65 dt 0430 से आधा दर्जन से अधिक गोवंश उतरते दिखाई दिए। चालक राजाराम ने बताया कि यह गोवंश अहिरौला से लादकर ला रहे हैं। गौशाला के अंदर हरा चारा लादकर ट्रैक्टर खड़ा रहा परंतु उसे काटने की मशीन पूर्व में ही चोरी हो गई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!