*छोटा भाई निकला बड़े भाई का हत्यारा*
**********************************
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
जौनपुर: शाहगंज खुटहन थाना अंतर्गत ऊसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में मृत मिले युवक के हत्यारे का खुलासा पुलिस ने कर दिया |युवक का हत्यारा उसका सगा छोटा भाई ही निकला |छोटे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भाई का ही गला रेत दिया |इस वारदात के पीछे देवर भाभी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है | मृतक के पिता ने अपने छोटे बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया |आपको बता दें कि सोमवार की सुबह ऊसराैली गांव के कुछ ग्रामीण बाग में सौंच के लिए गए थे तभी वहां शव देखकर शोर मचाने लगे |घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई | घटनास्थल पर खून फैला हुआ था युवक की गला रेत कर नृशंस हत्या की गई थी | बगल में म्यान सहित चाकू ,नायलॉन की रस्सी और तंबाकू सहित चुनौटी फेंकी हुई मिली| गांव वालों से पता चला कि मृतक की लाश पड़ोसी गांव के कपसिया के सेराज अहमद की है| परिजनों के मुताबिक सेराज अपने छोटे भाई इरफान के साथ रविवार की शाम बाइक से लगभग 5:30 बजे पट्टी नरेंद्रपुर गया था देर रात उसका भाई इरफान वापस घर लौट आया रात में पिता के वापस न लौटने से दूसरे दिन सेराज के 12 वर्षीय पुत्र जीशान और 8 वर्षीय पुत्र अकरम पिता की तलाश कर रहे थे तभी सूचना मिली कि बाग में शव मिला है |मृतक के दोनों बेटे भागते हुए बाग में पहुंचे और शव को देखते ही रोने लगे|शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | और घटना की छानबीन मे जुट गये | प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की हत्या उसके छोटे बेटे इरफान ने ही की है और घटना की वजह भाभी और देवर के बीच अंतरंग संबंध को बताया| तहरीर के आ
