*करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत*

*करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत*

***********************************

 

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज- जौनपुर

जौनपुर :खेतासराय क्षेत्र के लखमापुर गांव में शुक्रवार की सुबह घर में टीन करकट की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई|

आपको बता दें कि लखमापुर गांव निवासी श्याम प्यारी उम्र 40 वर्ष पत्नी महेंद्र गौतम अपने घर में टीन करकट की सफाई कर रही थी | सफाई करते समय टीन के करकट में करंट उतरने से उसकी चपेट में आ गई गांव के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया |शाम परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किये शव का अंतिम संस्कार कर दिये | प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *