दहेज के लोभी हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :-

दहेज के लोभी हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर
शाहगंज खेतासराय पुलिस ने टिकरी खुर्द गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी पति, ससुर और देवर को किया गिरफ्तार | करीब हफ्ते भर पहले टिकरी खुर्द गांव निवासी विवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई मृतिका की शादी सचिन नामक युवक से प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी 27 मई 2023 को उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया |आरोप है कि ससुराल द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था जिससे तंग आकर खुशबू ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली | आपको बता दें कि “प्रभारी थानाध्यक्ष “सकलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने विवाहिता के ससुर और मामले में आरोपित बेचन पुत्र स्वर्गीय श्याम राज देवर विजय और पति सचिन को कलापुर मोड पर दबोच लिया |पुलिस वालों के मुताबिक तीनों आरोपित भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे | गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश यादव ,विवेक दुबे समेत अन्य शामिल रहे |पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!