*अज्ञात वाहन ने हिरण को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही हिरण की हुई मौत*
अशोक कुमार वर्मा
*चांदा सुल्तानपुर।*
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ से वाराणसी हाईवे पर खेत से सड़क पार करते समय जंगल की ओर जाते समय साढे 3 वर्षीय हिरन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे हिरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना रविवार को सुबह लगभग 8 बजे के दौरान देवलहवा व गढ़मा कोइरीपुर गांव के समीप लखनऊ से वाराणसी हाईवे पर हुई।
जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सब्जी की फसल किसानों द्वारा उगाई जाती हैं. फसल खाने लायक तैयार होने से वन्य प्राणियों का खेत परिसर की ओर आते जाते है। घटनास्थल के कुछ दूरी पर शाहपुर का एक विशाल जंगल है जिससे वन्य जीव जंतुओं का आना जाना रहता है।
घटना की जानकारी उपक्षेत्र वनाधिकारी धीरेंद्र यादव,सहायक कर्मचारी आनंद पाण्डेय आशीष पाण्डेय राम सिंगर के साथ अन्य वनकर्मचारियों ने घटनास्थल पर जाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को पशु चिकित्सालय ले गए। पोस्टमार्टम के बाद हिरण के शव को शाहपुर जंगल में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
