*पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दिलावलपुर गांव में हुआ औचक आगमन*
*मंत्री ने पंचायती राज विभाग से हुए कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*
*पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था देख हुए मंत्री हुए खुश*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुलतानपुर।*

लम्भुआ तहसील क्षेत्र अंतर्गत भदैयां ब्लॉक के दिलावलपुर गाँव में योगी सरकार के पंचायती राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को गांव चलो अभियान के तहत औचक निरीक्षण करने पहुंच गए
इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग से हुए कार्यों एवं जल जीवन मिशन के तहत बन रहे पेयजल और शौचालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों की क्लास भी ली और निर्देशित भी किया कि विभाग से हो रहे
किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होना चाहिए जो भी योजनाएं संचालित है उसको जमीन पर दिखना चाहिए और संबंधित विभाग के अधिकारी भी बीच-बीच में जाकर हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करें। मंत्री स्थलीय निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण भी किया वृक्षारोपण के बाद उपस्थित नुक्कड़ जनसभा को यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। मंत्री ने आए हुए लोगों से पंचायती राज विभाग से मिलने वाली योजनाओं पर सवाल किया कि वृद्धा पेंशन मिल रही? दिव्यांग पेंशन मिल रही है? जवाब हां में मिला। इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपने बलिया में कहा योगी मोदी को जनता ने नकार दिया है।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- कुछ चैनल के साथी बदनाम करने के लिए फेक न्यूज चला रहे हैं। ‘हमारी मुंडी काटकर आपमें आपकी मुंडी काटकर हमारे में।’ योगी-मोदी के नेतृत्व में जो एनडीए गठबंधन है। हम लोग उसमें शामिल हैं। प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं उसे जनता तक पहुंचा रहे हैं।
मंत्री ने कहा हमारा पहला लक्ष्य था नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना। उसी लक्ष्य को हम लोगों ने पूरा किया। अब जो केंद्र की योजनाएं हैं देश की 140 करोड़ की आबादी और प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में हम पहुंचाने के लिए हम लोग अपने अपने विभागों में काम कर रहे हैं। समीक्षा हो रही है हार की उसको आपको बताया जाएगा। बेरोजगारी-महंगाई अगर ये चीजें जांच में आएंगे तो उस पर बेहतर काम किया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह,ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा,प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम, अनिल पांडे, ग्राम प्रधान मो मोबीन एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
