टैंकर की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल :-

टैंकर की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल :-
************************************
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
शनिवार 15 जून 2024

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर मारुति एजेंसी के पास डीजल टैंकर की चपेट में आने से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया |घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया |आपको बता दें सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की सिद्दीकपुर गांव निवासी रामकेश यादव 50 वर्ष एवं रितिक यादव 28 वर्ष दोनों किसी काम से जौनपुर आए थे और वापस घर जाते समय खानपुर के पास डीजल टैंकर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही रामकेश की मौत हो गई जबकि ऋतिक को घायल अवस्था में लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया| पुलिस ने रामकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *