*नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफा व्यवसाई को आतंकित कर लूटे गहने*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता – तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
मीरगंज थाना क्षेत्र से तगादा व माल सप्लाई कर अपनी कार से वापस लौट रहे सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी को नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर लूट की घटना को अंजाम दिया है । आपको बता दे की सुजानगंज थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यवसाई सुनील कुमार उमर बैस अपनी बैगनार कार चालक ड्राइवर के साथ मीरगंज थाना क्षेत्र से माल सप्लाई कर वापस लौट रहे थे कि बधवा बाजार जमालापुर मार्ग नियर रामगढ़ इंटर कॉलेज के पास एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने कार पर ईट पत्थरों से मारकर, रोक लिया, तथा सुशील के हाथ में गोली मारकर घायल कर पास रखें सामान को लेकर भाग निकले।उपस्थित लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रथम इलाज कर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक व मछलीशहर कोतवाली पुलिस मौकेपर पहुंच कर जांच पडताल में जट गई है।
