दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या,से इलाके में मचा हड़कंप

*दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या,से इलाके में मचा हड़कंप*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एक मुस्लिम महिला की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गुड़िया अपने घर पर दो बेटियों के साथ रहती थीं। उनके दो बेटे रोजी-रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं, जबकि उनके पति मुक्तार विदेश में बोर्नाई में नौकरी करते हैं और वहीं से परिवार का भरण-पोषण करते हैं|

दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतका की बेटियां अपने भाइयों के आने का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि भाई अहमदाबाद से आ जाएं, उसके बाद ही शव को ले जाया जाए। परिवार की ओर से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और घटना का खुलासा किए जाने की मांग की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे कौन है और हत्या की वजह क्या है? परिवार के लोगों की मांग है कि पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ-साथ हत्यारों की तलाश में तत्काल प्रभावी कदम उठाए।

देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों तक पहुंचती है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!