*कवेली में शिव शक्ति टूर एंड ट्रैवल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी यात्रा की बेहतर सुविधाएं

*कवेली में शिव शक्ति टूर एंड ट्रैवल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी यात्रा की बेहतर सुविधाएं*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

 

सिगरामऊ। क्षेत्र के कवेली गांव में सोमवार को शिव शक्ति टूर एंड ट्रैवल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों को रेल, बस एवं हवाई यात्रा के साथ-साथ बस और कार जैसी परिवहन सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अवधनाथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्यामनारायण बिंद, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू पाल, कवेली ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मंच का संचालन उमाशंकर पाल, संयोजक 3000 क्लब ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की यात्रा सेवा शुरू होने से लोगों को टिकट बुकिंग एवं आवागमन से जुड़ी सुविधाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

 

शिव शक्ति टूर एंड ट्रैवल के माध्यम से यात्रियों के लिए रेल एवं हवाई यात्रा की बुकिंग के साथ-साथ बस, कार आदि यात्रा संबंधी सुविधाएं सुलभ कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा की योजना बनाने और टिकट संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

समारोह में कमलेश यादव, पूर्व प्रधान कवेली, वीरेंद्र यादव, कृपाशंकर पाल, मुकेश मौर्या (मर्चेंट नेवी), राकेश पाल (अध्यापक) सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!