*चौकिया ग्राम सभा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण*

*चौकिया ग्राम सभा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण*

 

अशोक कुमार वर्मा

 

*लम्भुआ सुल्तानपुर।*

लम्भुआ तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौकिया गांव के सिद्धार्थनगर पूरवे में बने अम्बेडकर पार्क में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण पार्क में 20 वर्ष पूर्व स्थापित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पूज्य भंते धम्म मित्र के द्वारा बौद्ध धर्म के विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अनावरण किया गया। इस दौरान पूज्य भंते ने कहा कि बौद्ध धर्म भारत का पुराना धर्म है।

इससे देश की एकता व अखण्डता कायम रहेगी। भगवान बुद्ध ने अहिंसा का संदेश दिया है। जिस पर चलकर देश व समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है और भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने का भी उपदेश दिया। प्रतिमा अनावरण के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष भंते धम्म मित्र (राम हुकुम रिटायर्ड अध्यापक) ने स्वयं के आर्थिक सहयोग से अम्बेडकर पार्क मूर्ति स्थापित करवाई। इस दौरान सहयोग में हंसराज सिंघानिया,दुर्गेश कुमार,मिथिलेश कुमार,कमला देवी आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *