*ग्राम सभा खुनशेखपुर में चकमार्ग निर्माण में दबंगों के आतंक से निर्माण बाधित*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
लम्भुआ विधानसभा के ग्राम सभा खुनशेखपुर में सरकारी चकमार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग चकमार्ग नहीं बनने दे रहे हैं और सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम ग्रामीणों तक को डरा-धमका रहे हैं।
चकमार्ग निर्माण में बाधा ग्रामीणों के अनुसार चकमार्ग सरकारी अभिलेखों में दर्ज है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा निर्माण कार्य को जबरन रोका जा रहा है। आरोप है कि दबंग खुद को भू-माफिया किस्म का बताते हुए दबदबा बनाते हैं, जिससे कोई भी कर्मचारी या मजदूर मौके पर काम करने की
हिम्मत नहीं कर पा रहा। डर के साए में ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों की धमकियों के चलते गांव में डर का माहौल बना हुआ है। सरकारी कर्मचारी भी मौके पर जाने से कतरा रहे हैं, जिससे चकमार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबंगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और चकमार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
