*जिला अस्पताल जौनपुर में बन रहा 42 बेड का नया वार्ड जून माह तक विभाग को हैंडोवर होने की संभावना* 

*जिला अस्पताल जौनपुर में बन रहा 42 बेड का नया वार्ड जून माह तक विभाग को हैंडोवर होने की संभावना*

====================

*अरुण कुमार जायसवाल*

 

*जिला संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com जौनपुर*

 

जौनपुर जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को देखते हुए वार्ड का विस्तार किया जाना जरूरी हो गया था जहां अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से ऊपर के मरीजों की ओपीडी की जा रही है वहीं अब शव गृह के बगल 42 बेड का नया वार्ड बनकर तैयार है जिसमें विद्युतीकरण रंगाई पुताई इत्यादि का काम हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जून माह तक मरीजों की सुविधा हेतु हैंडोवर कर मरीजों की सुविधा हेतु कार्य करने लगेगा ।आपको बताते चलें कि अस्पताल में अभी तक लगभग 200 के करीब ही बेड मौजूद थी जिस पर इमरजेंसी मरीजों को एडमिट किया जाता था जिसमें 10 बेड बर्न डिपार्ट तथा 10 बेड हीट स्ट्रोक व आंख संबंधी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए सुरक्षित की गई है। आगामी दिनों में उक्त सुविधा प्राप्त हो जाने पर इमरजेंसी मरीजों के लिए अब दिक्कतें नहीं रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *