भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल

सोनाडीह, बलिया।
गोरीताल चौराहा, सोनाडीह बिल्थरा रोड-बलिया में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। कथा के शुभारंभ अवसर पर 18 मई 2026, सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल होंगे।

कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जबकि कथा का समापन 24 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में 25 मई 2026, सोमवार को पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कथा का आयोजन गोरीताल चौराहा, सोनाडीह बिल्थरा रोड-बलिया में किया जा रहा है। कथा वाचन का रसपान प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. अथर्वनी महाराज जी (सोनू) द्वारा कराया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में कौशल्या देवी जी उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कलश यात्रा एवं कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *