*बुआ के घर रही 18 वर्षीय युवती का शव सई नदी में उतराया मामला संदिग्ध*
====================
*संवाददाता -तीखी आवाज 24.com*

जफराबाद थानाक्षेत्र के धनेजा घाट के पास सई नदी में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त अनु यादव (18) पुत्री राम सिंह यादव के रूप में हुई। अनु अपने घर से मंगलवार सुबह से लापता थी। इस संबंध में सीओ जफराबाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कर्रवाई की जा रही है। मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है।
