तीन बच्चों का पिता खुद कोअविवाहित बताकर, तीन बच्चों की मां से की शादी :-

तीन बच्चों का पिता खुद कोअविवाहित बताकर, तीन बच्चों की मां से की शादी :-

———————————————————

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज -जौनपुर

खुटहन थाना अंतर्गत पिलकिछा गांव में तीन बच्चों का पिता खुद को अविवाहित बताकर तीन बच्चों की मां को अपने प्रेम जाल में ऐसे फसाया की दोनों घर से भाग कर विवाह कर लिए प्रेमी अन्य पिछड़ी जाति तो प्रेमिका दलित बिरादरी की निकली गृहस्थी के बोझ से जब इस्क का भूत मन से निकला तो मामला थाने में पहुंचा जहां दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तथ्य छुपा कर विवाह करने तथा महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पति को जेल भेज दिया |पिलकिछा गांव निवासी संतोष प्रजापति का विवाह 10 वर्ष पूर्व बिशनपुर गांव में हुआ था जहां वह अक्सर आता जाता था इसी बीच उसकी नजर दलित बिरादरी की विवाहिता अनीता देवी से लड़ गई अनीता भी तीन बच्चों की मां थी और उसका पति प्रदेश में था दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा फिर दोनों घर से भाग कर न्यायालय में शादी कर लिए फिर एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे 16 मई2018 को दोनों घर से भाग कर न्यायालय में शादी करके पंजाब चले गए वहां चाय नाश्ता की दुकान खोलकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे|इसी बीच कोख में चार माह का बच्चा भी आ गया एक सप्ताह इंतजार के बाद संतोष को खोजते हुए जब घर पहुंची तो वहां उसके तीन बच्चे पत्नी व परिवार को देख सन्न रह गई आपस में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई| अनीता का आरोप है कि पति के अलांवा उसके ससुर अशोक प्रजापति सास सुकलेमा पहली पत्नी सीमा तथा देवर पंकज उसे मारपीट कर घर से भगा दिए |पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पति संतोष को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है |थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!