*लखनऊ विश्वविद्यालय से चंदन का पेड़ काट लें गए चोर:*
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ
सोमवार 26 फरवरी 2024

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में चंदन का पेड़ काटने की घटना सामने आई है। LU के बायो केमिस्ट्री प्रांगण में चोरों की इस घटना लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा की पोल खोल दी है। 6 दिन पहले इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आधी रात में परिसर में घुसकर चोर धड़ल्ले से चंदन का पेड़ काट ले गए। इससे अहम बात यह है कि चंदन का पेड़ काटने कि यह पहली घटना नहीं, पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही है। इसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था मैं लगातार लापरवाही जारी है। दरअसल घटना 17 और 18 फरवरी की दरमियांन रात की है। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर के बायोकेमेस्ट्री प्रांगण में आधी रात के कुछ मिनटो बाद घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चोरों के खेल भी खुल गया। बड़ी बातें ये है कि लखनऊ विश्वविद्यालय का बायोकेमेस्ट्री प्रांगण , कुलपति आवास और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के आवास के पीछे हैं। इसके बावजूद भी घटना को अंजाम दिया गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी में चंदन के पेड़ को काटने की घटना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी कई बार चोरों ने चंदन के पेड़ काट लिए हैं। इसमें से अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा भी नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय में काफी पुराने पेड़ों की भरमार है, शायद यही कारण है कि चोरों की नजर कीमती चंदन कि पेड़ों पर रहती है। लबिबि प्रशासन के मुताबिक, साल 2008, 2012, 2021 में भी आवासीय परिसर से चंदन के पेड़ को चोर काट कर ले जा चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 – 18 लबिबि कैंपस के अंदर बंटनी विभाग से कीमती चंदन का पेड़ चोरी हो गया था। इसके बाद भी अब तक विश्वविद्यालय मे लापरवाही जारी है।