छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:-
——————————————————–
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
सोमवार 8 जनवरी 2024
शाहगंज :सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद गला दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुराचार, पास्को और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है |सरपतहां थाना क्षेत्र के देनुवां गांव में शनिवार को कक्षा 8 की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था |आरोप था कि आरोपी ने नाबालिक छात्रा को बोझ उठाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर मारने की कोशिश भी की |उधर से गुजर रही महिलाओं ने छात्रा को बेहोशी की हालत में देख परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा को दी |आनन फानन में क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की |क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के आरोपी विकास वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है |आरोपी देनुवां गांव का निवासी है |आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है| गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरे राम यादव, हेड कांस्टेबल रामाश्रय चौहान, कांस्टेबल अरुण मौर्य, राम दवन यादव, दुर्गेश शुक्ला एवं दिग्विजय यादव शामिल रहे|
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:-
