भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट आठ लोग हुये घायल:-

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट आठ लोग हुये घायल:-
———————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
बृहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023
शाहगंज: सरपतहां थाना क्षेत्र के संसार पट्टी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए | घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है |आपको बता दें कि शिवकुमार व ऋषभ सिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर कहा सुनी शुरू हुई जो की मारपीट में तब्दील हो गई एक पक्ष से शिवकुमार उनके पुत्र अवनीश तथा पुत्री अर्चना, कौशल पुत्र सुरेंद्र उपाध्याय जबकि दूसरे पक्ष से ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह, अवनीश सिंह, वैभव सिंह घायल हो गए |थानाध्यक्ष सुईंथा कला विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *