*विद्यालय के संस्थापक की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि*
—————————————-
माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
बरई पार
रामबरन सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक की चौथी पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में बड़े धूमधाम से मनाई गई । उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शशिकांत ने कहा कि संस्थापक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की नीव रखी गई थी । उनकी सोच थी कि गांव के बच्चे पढ़ कर आगे बढ़े तभी देश और क्षेत्र का विकास संभव है । इसी सोच के साथ शिक्षा की अलख जगाई गई ।उनके योगदान को छात्र एवं अभिभावक सदा याद रखेंगे । इस मौके पर रमेश चंद्र पांडे , अशोक मौर्य, पी एस सिंह ,रामदेव, रमेश चंद्र उपाध्याय,आजाद प्रधान ,राहुल मिश्रा जीत बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, अखिलेश, भूखल सिंह,संजय सिंह ,अनिल सिंह आशीष, रेवती रमन मुदित एवं समस्त अध्यापक मौजूद रहे । देवेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
