*सिगरामऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध गांजे सहित दो गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार*

*सिगरामऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध गांजे सहित दो गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार*

====================

शिवपूजन मिश्रा

 

*संवाददाता – तीखी आवाज बदलापुर*

 

पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत, सिगरामऊ पुलिस द्वारा सिरकिना पुलिया के पास चैकिंग की जा रही थी कि एक पल्सर बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस टीम को देखकर गांजा तस्कर भागने लगे .पुलिस को शंका होने पर जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दौड़ा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा जो 17 पैकेट में छुपा कर ले जाया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा गया. जिनके पास से कुल मिलाकर 51 किलो 300 ग्राम गांजा ,एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद यादव निवासी सिंघावल थाना सिगरामऊ तथा दूसरा आजाद उर्फ श्री राम थाना जफराबाद के रूप में की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *