*जौनपुर अटाला मस्जिद विवाद पर आज होगी सुनवाई*
*************************
अरुण कुमार जायसवाल
*जिला संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in जौनपुर*
जौनपुर अटाला मस्जिद पर उभरे विवाद पर आज 2 सितंबर सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्षकारों द्वारा अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर बताते हुए पूजा तथा कीर्तन इत्यादि के अधिकार की मांग की है। मामले में 22 अगस्त को भी सुनवाई की गई थी। बाद पोषणीय है या नहीं इस पर माननीय न्यायालय विचार करेगी। आपको बताते चलें की बादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के अनुसार ए .एस.आई.के पहले महानिदेशक अलकजेंडर करनिंघम ने अपनी रिपोर्ट में अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर के रूप में पहचान की थी। एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में अटाला मंदिर की तस्वीरों में कमल, गुड़हल के पुष्प तथा त्रिशूल ,शंख जैसे प्रतीक चिन्ह है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जो अक्सर हिंदू धर्म के मंदिरों में मिलते हैं। वही अटाला मस्जिद की जमीन भू राजस्व के अभिलेखों में जामा मस्जिद के नाम दर्ज है । परंतु मामला माननीय न्यायालय के अधीन है। सुनवाई के बाद ही मामले पर नया मोड़ आ सकता है।
