सराय ख्वाजा पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार :-
———————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
शनिवार 23 दिसंबर 2023
जौनपुर सराय ख्वाजा पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है| आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कोंहड़े मोड़ से गिरफ्तार किया गया | पकड़े गये अभियुक्त का नाम बाल गोविंद गौतम है यह सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सेतपुर करौल का निवासी है| पुलिस ने इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया |