गर्भवती महिला की मृत्यु के बाद प्रशासन हुआ सख्त किया मुकदमा दर्ज
====================
शिवपूजन मिश्रा
संवाददाता- तीखी आवाज बदलापुर
बदलापुर
बदलापुर में झोलाछाप डॉक्टर तथा आशा कार्यकत्री की मिली भगत से गर्भवती महिलाओं की जान से खिलवाड़ करते हुए एक गर्भवती महिला की जान चली गई। परिजनों का यह आरोप है कि आगे कपड़े की दुकान है और पीछे डिलेवरी कराई जा रही थी इसकी जांच में भी पुष्टि हुई है. एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों की शिकायत के बाद आज सीएमओ की जांच टीम और एसडीएम बदलापुर जांच के लिए मय फोर्स पहुंची।
आपको बताते चलें कि खुटहन थाना क्षेत्र के राऊतपुर गांव निवासी डब्लू गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी मुन्नी देवी जो गर्भवती थी प्रसव के दौरान उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था, जहा पर अस्पताल में कार्यरत नर्स के द्वारा बताया गया कि नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि महिला की बच्चेदानी बाहर आती दिखाई दे रही है, सीजर करना पड़ेगा। जिसे सुन आशा अरुणा गुप्ता ने कहा कि परिजनों से बात करके बता रही हूं, फिर बिना किसी नर्स को बताएं चुपचाप गर्भवती महिला को लेकर प्रयागराज रोड पर स्थित फर्जी तरीके से चल रहे तान्या नामक अस्पताल में भर्ती करवाएं, जहां पर रविवार की देर रात्रि में प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म देने के 2 घंटे बाद मुन्नी देवी की मौत हो गई। मृतका के पति डब्लू गुप्ता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग किए। जब पीड़ित के साथ जांच करने जांच टीम तान्या अस्पताल पर पहुंचे तो उप निरीक्षक वहां की स्थिति देख दंग रह गए, एक तरफ एक दिन पूर्व जहां पर रात्रि में प्रसव के दौरान बच्चा पैदा करवाया गया था, ठीक दूसरे दिन उसी स्थान पर कपड़े का गट्ठर रखा था। पुलिस ने आशा कार्यकत्री सहित कपड़े के दुकानदार को हिरासत में लेते हुए हॉस्पिटल के संचालक तथा डॉक्टर सहित मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी अस्पताल संचालक घटना के दिन से डॉक्टर फरार है।
