*जिला वालीवाल संघ का चुनाव सम्पन्न*

*जिला वालीवाल संघ का चुनाव सम्पन्न*

 

*अवनीश सिंह अध्यक्ष, विनय सिंह सचिव निर्वाचित*

 

अशोक वर्मा *लम्भुआ, सुल्तानपुर*

उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के चेयरमैन टेक्निकल कमेटी से पहुंचे। सी.पी. सिंह द्वारा जिला वालीबाल संघ के विभिन्न पदों का निर्वाचन/ चयन कराया गया। लम्भुआ नगर पंचायत के कार्यालय में हुई बैठक में दर्जनों वॉलीबॉल टीम ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता रामकुमार वर्मा द्वारा की गई। श्री सिंह ने सभी वॉलीबॉल क्लब मेंबरों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया । श्री सिंह ने बताया कि यह विभिन्न पद अवैतनिक होते हुए 4 वर्ष के लिए चयनित किया जा रहा है। जहां पर सर्वसम्मति से जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष के रूप में अवनीश सिंह अंगद को चुना गया ।

वहीं विनय सिंह को सचिव पद के लिए नामित किया गया

 

कोषाध्यक्ष का पद रामसेवक को मिला। जिला वालीवाल संघ के विभिन्न पदों पर सुरेश सिंह, राजमोहन दुबे, चित्रसेन सिंह,

संतोष सिंह,

विनोद तिवारी,

विजय नारायण तिवारी देवी प्रसाद सिंह कल्लू मास्टर आदि को चयनित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने बताया कि वालीबाल जिला संघ का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम प्राथमिकता के रूप में जहां छात्राओं को वॉलीबॉल के लिए सुविधा के रूप में विद्यालय-विद्यालय जाकर किट उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं इसकी शुरूआत जल्द ही कस्बे में संचालित सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू किया जाएगा। वही प्रतिभावान खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जाएगी

श्री सिंह ने बताया कि पूरे जनपद से एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता जल्द ही कराई जाएगी जिसमें वॉलीबॉल के बेहतर खिलाड़ियों की एक टीम जिले से तैयार होगी।

जिसे पहले प्रदेश और फिर देश में खेलने के लिए तैयार किया जाएगा। निश्चित रूप से आने वाले समय में वालीवाल के सापेक्ष में सुल्तानपुर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया जाएगा।

इस मौके पर चित्रसेन सिंह, संतोष पांडेय,मनोज शर्मा, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!