क्षत्रिय एकता मंच का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

*क्षत्रिय एकता मंच का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया*

*आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। क्षेत्र के सिंहावल गांव में मंगलवार को क्षत्रिय एकता मंच के तत्वावधान में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंच का गठन 3 मार्च 2024 को सिंहावल निवासी संरक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया था। स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र से भारी संख्या में समाज के लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह ‘जय बाबा’ ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान पर विचार व्यक्त किए।

 

समारोह का मुख्य आकर्षण आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की ओजपूर्ण प्रस्तुति रही। उनके द्वारा प्रस्तुत आल्हा गायन को सुनकर उपस्थित श्रोता झूम उठे और पूरा वातावरण वीर रस से ओत-प्रोत हो गया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह, वरुण सिंह, राम आसरे सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *