*सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अंदीपुर में आज रात वज्रपात की घटना में स्कूल की छत में आई दरार बिजली की वायरिंग व उपकरण हुए क्षतिग्रस्त*
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता तीखी आवाज, बदलापुर*
*सिगरामऊ*
विकासखंड, बदलापुर अंतर्गत आने वाले सिगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय अंदीपुर में आज रात बादलों की तेज चमक गरज के साथ वज्रपात हुआ .वज्रपात की घटना में पूरी छत में दरार आ गई तथा कई जगह छत मे होल हो गया. रात का समय होने के कारण स्कूल बंद होने से बड़ा हादसा टला. स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरी छत में दरार आई है, तथा बिजली की वायरिंग एवं उपकरण सब जलकर नष्ट हो गए हैं।
