अनियंत्रित ऑल्टो कार हाइवे से पलटी, एक की मौत

*अनियंत्रित ऑल्टो कार हाइवे से पलटी, एक की मौत*

 

*सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर के पास हुआ हादसा*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ (जौनपुर)।

 

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे फोरलेन हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जौनपुर की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।

 

थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मृतक की पहचान बाराबंकी जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज निवासी 45 वर्षीय नसीरुद्दीन सिद्दकी पुत्र सलरूद्दीन के रूप में हुई है। वह अपने साथी वसीम अहमद के साथ ऑल्टो कार से जौनपुर जा रहे थे। साढ़ापुर गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे खाई में चली गई और पेड़ से टकरा गई, जिससे नसीरुद्दीन सिद्दकी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!