*जनौर के डॉ बी आर अंबेडकर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को साइकिल तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया*

*जनौर के डॉ बी आर अंबेडकर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को साइकिल तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया*

*************************

माता चरण पांडे

*संवाददाता -तीखी आवाज 24.in मछली शहर*

 

तेजी बाजार थाना क्षेत्र के जनौर स्थित डाक्टर बी आर अम्बेडकर इंटर कालेज मे एक सांस्कृतिक कार्य क्रम आयोजित कर 40 मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिल और 500 जरुरत मंद लोगों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम के अतिथि सुभारती समूह के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण जी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें निखारने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ऐसे कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढाकर उनकी प्रतिभा में और निखार लाया जा सकता है। आज भी कुछ ऐसे प्रतिभावान छात्र हैं जो आर्थिक स्थिति तथा सही सुझाव की कमी के कारण उन्हें आगे बढ़ने में रुकावट पैदा होती है, ऐसे छात्रों की आर्थिक मदद के साथ उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देकर वस्त्र दान के रूप में बड़ा दान होता है। आयोजक पूर्व प्रमुख उदयराज यादव, जयंती यादव ने आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। व्यवस्थापक उदय राज यादव, कुंवर ज्योतिरादित्य ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम प्रदान कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष रामजतन यादव, राजन यादव, महावीर यादव, सुरेंद्र यादव, राम आसरे यादव, राजेश यादव, जय सिंह, प्रदीप, दीना नाथ सिंह, प्रधान दयानंद सरोज, महेंद्र पाल सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *