*तमंचा सहित एक गिरफ्तार,भेजा जेल*

*तमंचा सहित एक गिरफ्तार,भेजा जेल*
=============================
दिव्या तिवारी संवाददाता
तीखी आवाज सुल्तानपुर
___________________________________
सुलतानपुर- बल्दीराय थानाक्षेत्र के धुरिहान का पुरवा मजरे भवानी गढ़ के पवन ढाबा के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने की कार्रवाई की।मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के पवन ढाबा भवानीगढ़ के पास एक व्यक्ति तमंचा के साथ मौजूद है। वह किसी घटना को अंजाम देने के चक्कर में है।जानकारी के आधार पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, इस दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे शक के आधार पर दौड़ाकर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुए।थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवींद्र प्रताप सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह निवासी ग्राम मेघमऊ थाना हलियापुर बताया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान किया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक सगीर मोहम्मद, कांस्टेबल रविशंकर मौर्य व कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!