*बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र में लगेंगे एक लाख 33 हजार पौधे*

*बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र में लगेंगे एक लाख 33 हजार पौधे*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
दिव्या तिवारी संवाददाता सुल्तानपुर


____________________________________
सुल्तानपुर- सरकार के निर्देश पर 22 जुलाई से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए बल्दीराय ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह मौजूद रही।जिसमें 22 जुलाई से चलाए जाने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया गया कि क्षेत्र पंचायत की समस्त छोटी-बड़ी ग्राम सभाओं में शासन के निर्देश पर 22 जुलाई से वृक्षारोपण कार्यक्रम होना है । इसमें सभी जनप्रतिनिधियों को शासन की इस योजना में भाग लेकर शासन की मंशा को मूर्त रूप देना है। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया समय कम है सभी प्रधान और बीडीसी सदस्य साथी तैयारी कर ले। कहां और किस स्थान पर वृक्षारोपण होना है वहां पर अपने स्तर से साफ सफाई की व्यवस्था करवा दें। सरकारी कार्यक्रम है वृहद स्तर पर पर होना है इसलिए सरकार की मंशा के अनुरूप सभी को आपसी सहयोग और तालमेल के साथ इस कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाना है। ब्लाक प्रमुख ने कहा जिन ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्य होने हैं सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत साथी उन कार्यों की कार्य योजना तैयार कर लें और उन तक पहुंचा दें ताकि उन गांवों में भी विकास कार्यों को कराया जा सके । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा बल्दीराय ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत और बीडीसी सदस्य उनके अपने साथी हैं सभी के सहयोग और समर्थन से वह कार्य कर रहे हैं। बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र पंचायत में कार्य किया जा रहा है।इसलिए कोई भी प्रधान और कोई भी सदस्य बेहिचक उनसे किसी भी समय किसी भी कार्य के लिए मिल सकता है। उन्होंने कहा अपने जनप्रतिनिधि साथियों का पूर्ण सम्मान होगा और विकास के सारा कार्य निष्पक्ष भाव से किया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने भी सरकार के वृहद वृक्षारोपण योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर बीडीओ सत्यनारायण सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,वरिष्ठ लिपिक सत्यनारायण गौतम, सेक्रटरी रविकुमार राणा, अरविंद सिंह, चंदन गुप्ता, दीप्ति यादव, घनश्याम यादव, प्रियंका साहू,रोहित चंद्रा, नीतू तिवारी,बीडीसी अब्दुल्ला, रमेश कुमार, डॉ सूरज वैश्य,उद्धव प्रताप यादव, अजय मिश्र, राजू सोनी सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य,ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!