*नई दिल्ली:* *एनसीआर में 28 जून को मानसून की एंट्री! आज तेज बारिश को लेकर यह येलो अलर्ट*

*नई दिल्ली:* *एनसीआर में 28 जून को मानसून की एंट्री! आज तेज बारिश को लेकर यह येलो अलर्ट*
*तीखी आवाज:*
*संवाददाता: सत्य प्रकाश तिवारी*
मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
आपको बता दें दिल्ली में उमस के साथ इस समय गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान बताते हुए कहा है कि आज रात से बारिश शुरू होने वाली है। इसके बाद रविवार से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 25 जून से लेकर 27 जून तक बारिश होगी।
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस बनी हुई है। लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने पहले 25 से 27 जून तक तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें दिल्ली में रहने वाले लोगों को मानसून का आने का बहुत तेजी से इंतजार है। उम्मीद है कि 28 जून तक दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की शाम को बारिश हो सकती है। शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो मंगलवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *