*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गर्भवती नीलगाय कर रही जिंदगी मौत से संघर्ष*
*नगर वासियों द्वारा 1062 पर शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक नहीं आया कोई जिम्मेदार अधिकारी*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 7 नगर पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले एच एच 731 पर चार दिन पहले एक नीलगाय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। नगर वासियों द्वारा डॉक्टर को बुलाकर उपचार भी कराया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि वह गर्भवती भी है।
तत्पश्चात नगर वासियों द्वारा 1062 पर भी शिकायत की गई। लेकिन न अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां आया। और न ही एन एच आई का कोई कर्मचारी आया वह इस प्रचंड ठंड में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। वही गांव वालों ने उसके ऊपर तिरपाल की छाया लगा दी है। वही गांव वालों का कहना है। सरकार को चाहिए एन एच आई से लेकर रोड विभाग की जितनी भी संस्थाएं हैं। सबको निर्देशित करें। एक्सीडेंट में घायल जानवरों के लिए जगह जगह आश्रय और दवा की व्यवस्था के लिए डॉक्टर उपलब्ध कराए। जिससे ऐसी परिस्थितियों से निपटा जा सके।
