जांच के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं —रवींद्र त्रिपाठी

जांच के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं —रवींद्र त्रिपाठी

फर्जी तथा बोगस पंजीकृत व्यापारी के अलावा सामान्य व्यापारी के यहां सर्वे छापे का होगा पुरजोर विरोध—रवींद्र त्रिपाठी

जांच के नाम पर धन उगाही होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एकत्रित होकर सर्वे छापे का अपने बाजारों करें विरोध —रवींद्र त्रिपाठी

सभी पदाधिकारी 24 घंटे अपने मोबाइल को चालू रखें सूचना मिलने पर तत्काल पीड़ित व्यापारी के यहां पहुंचे रवींद्र त्रिपाठी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं लघु उद्योग भारती के संयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी ने प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों से जीएसटी विभाग द्वारा किए जाने वाले डोर टू डोर सर्वे अभियान से परेशान और चिंतित ना होने की अपील की है, इस संबंध में संबंधित उच्चाधिकारियों तथा शासन प्रशासन स्तर पर आवश्यक वार्ता करने के उपरांत अधिकारीयों ने यह बताया है कि यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बोगस /फर्जी फर्मों के माध्यम से शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले तथा उन के माध्यम से खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारी उद्यमियों को भारी क्षति पहुंचाने वाले जालसाज हों तथा माफिया किस्म के लोगों के लिए है , जो अर्थव्यवस्था को भी खोखला कर रहे हैं तथा अपनी जालसाजी और धोखाधड़ी से आम व्यापारी और उद्यमी को भी आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, शासन की मंशा किसी भी जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी, करदाता को नुकसान पहुंचाने या परेशान करने की नहीं है, जीएसटी अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यापारी उद्यमी को बिना वजह परेशान ना करें अथवा इस अभियान की आड़ में निजी स्वार्थों के प्रयास की चेष्टा ना करें, ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर शासन दोषी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करेगा, श्री त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी व्यापार मंडल पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र और बाजारों में व्यापारियों की सहायता और सहयोग करने का अनुरोध करते हुए सभी छोटे बड़े व्यापारी और उद्यमियों से बिला बजह परेशान ना होने, तथा परेशान करने वाले अधिकारी के विरुद्ध बिना किसी भय और संकोच के उच्च पदस्थ अधिकारियों तथा व्यापार मंडल पदाधिकारियों से शिकायत किए जाने का अनुरोध किया है, साथी साथ श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे संगठन के पदाधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखें और कोई भी व्यापारी सूचना देता है तो पदाधिकारी पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए तत्काल पहुंचे। श्री त्रिपाठी ने जीएसटी अधिकारियों से भी जांच किए जाने के समय स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी दिन पूर्व सूचित करने की मांग की है। और संगठन के पदाधिकारियों को भी ऐसे बोगस तथा फर्जी व्यापारियों की सूची प्रदान करने का आग्रह किया है।
आज संगठन के इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरिकेश पांडे, नगर प्रभारी समीर मयंक नगर उपाध्यक्ष मनदीप बरनवाल राजीव सोनी रवी मोहन आदि उपस्थित थे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *