पावर हाउस परिसर में विद्युत कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अजय पाण्डेय
बदलापुर (जौनपुर) | संवाददाता
ग्राम मछली गांव स्थित विद्युत पावर हाउस परिसर में रविवार को “वृक्ष लगाओ अभियान” के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्युत उपखंड अधिकारी अनीश कुमार यादव ने किया। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पावर हाउस परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्युत उपखंड अधिकारी अनीश कुमार यादव ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए भोजन जितना आवश्यक है, उतनी ही आवश्यकता ऑक्सीजन की भी है। ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत पेड़-पौधे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहेगा, वर्षा में वृद्धि होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसएसओ लालसाहब यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, गुड्डू, अलाउद्दीन, अजीत यादव, किन्नू, अजय, राहुल सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
