*बक्शा ब्लॉक में “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान चलाया गया*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के नौपेड़वा बक्सा ब्लॉक में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अनगिनत पौधे लगाए गए|
यह वृक्षारोपण बक्सा ब्लॉक के सुजियामऊ अर्धपुर सहित अन्य कई गांवो में किया गया|
इस अभियान का नेतृत्व सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी विजय भान यादव ने किया|
इस दौरान महाकाली मंदिर, प्राथमिक विद्यालय सुजियामऊ, अर्धपुर सदानपुर और बशारतपुर ग्राम पंचायत में पौधे लगाए गए|
सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना एक पुण्य का कार्य है और उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही धरती हरी-भरी रहेगी और सभी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकेगा|
