*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मिल रही जान से मारने की धमकी पीड़ित ने लगाया आरोप*

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मिल रही जान से मारने की धमकी पीड़ित ने लगाया आरोप*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम सभा परहत खास निवासी नफीश पुत्र हरीफ ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़ित नफीश के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उनके पड़ोसी साहिल, सुहेल और सनी ने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर के पास बुलाया और कथित रूप से हॉकी व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल होने के बाद उन्होंने थाना आसपुर देवसरा में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया और मुकदमा पंजीकृत किया।पीड़ित का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पक्ष लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में उन्होंने अमरगढ़ पुलिस चौकी पर भी सूचना दी, जहां उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया से बात की गई । उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज है । आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!