विश्व पर्यावरण दिवस
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)कार्य क्रम के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर नवसृजित नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ के रामगंज वार्ड मे नवनिर्मित पार्क मे नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह जी, द्वारा त्रिवेणी का रोपण कर
जनमानस से प्रकृति की रक्षा करने का आवाहन करते हुए अपने जीवन मे कम से कम एक त्रिवेणी अवश्य लगाये का आग्रह किया गया, अध्यक्ष जी का कहना था कि प्रकृति हमारी आवश्यकता को तो पूरा कर सकती है किन्तु लालच को नही, लालच की वशीभूत होकर हमारे द्वारा किया गया दोहन आज समस्या बन कर हमारे सम्मुख चुनौती प्रस्तुत कर रहा, जिसका निदान सिर्फ व सिर्फ वृक्षारोपण है
राम उजागिर सिंह जी ने शाखा आश्रम द्वारा संचालित कार्य क्रम (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ, सांसे हो रही है कम आओ पेड लगाये हम)की प्रशंसा करते हुए हर दिन पर्यावरण दिवस के रूप मे मनाते हुए वृक्ष लगाने का आवाहन उपस्थित जन मानस से किया 
शाखा मन्त्री जी द्वारा त्रिवेणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय से अपने जीवन काल मे त्रिवेणी का रोपण कर प्राकृतिक संतुलन मे अपना योगदान अवश्य करे 
विश्व ताप मिट जाए होय हर जन मन गद गद
धरती पर त्रिदेव है नीम पीपल और वरगद
कार्य क्रम को सफल बनाने मे अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार उपाध्याय, राजेश सिंह,सुजान पट्टी एंव बरचौली वार्ड के सभासद के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा
