*प्रतापगढ़ /नगर पंचायत ढकवा के कर्मचारियों का वेतन न आने से होली हुई बेरंग*

*प्रतापगढ़ /नगर पंचायत ढकवा के कर्मचारियों का वेतन न आने से होली हुई बेरंग*

 

*उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का सख्त आदेश था होली के पहले पेमेंट हो जाना चाहिए*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के सफाई कर्मी और कर्मचारियों का कहना है। हम लोगों की सैलरी ना आने से हमारी होली बेरंग हो गई है। हमारे परिवार का वेतन ही एक सहारा है। समय पर न मिलने पर हमको और हमारे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हम लोग सुबह से ही काम पे लग जाते हैं।

और जो भी कार्य होता है समय पर पूरा करते हैं। पिछली बार भी 15 अगस्त नवरात्रि रक्षाबंधन दिवाली के बाद 4 महीने का पेमेंट मिला था उस समय भी दिवाली खाली गई थी दिपावली पर भी हम लोगों का वेतन नहीं आया था। और आज भी होली जैसे त्यौहार पर हम लोगों का वेतन अभी तक नहीं आया है। जिस तरह हम लोगों के काम का एक निश्चित समय होता है। उसी तरह हम लोगों के वेतन का भी एक निश्चित तारीख होनी चाहिए। लेकिन हमारे वेतन का कोई निश्चित समय नहीं है।किसी महीने में 15 तारीख को मिलेगा तो किसी महीने में 25 तारीख को जिसकी वजह से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में जब नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी से बात की गई । उन्होंने बताया की जल्द ही सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *