जौनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP कुंवर अनुपम सिंह ने बदले कई थाना प्रभारी

*जौनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP कुंवर अनुपम सिंह ने बदले कई थाना प्रभारी*

जौनपुर जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार बक्शा थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह को खुटहन थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह को बक्शा थाने की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) सत्येंद्र विक्रम सिंह को जलालपुर थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने यह फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!