*’विकसित भारत रोजगार मिशन’ का हुआ शुभारंभ, चौपाल में ग्रामीणों ने देखा सीधा प्रसारण*

*’विकसित भारत रोजगार मिशन’ का हुआ शुभारंभ, चौपाल में ग्रामीणों ने देखा सीधा प्रसारण*

*125 दिन रोजगार और 300 रुपये दैनिक मजदूरी की जानकारी से उत्साहित दिखे श्रमिक*

लम्भुआ, सुल्तानपुर। विकासखंड लम्भुआ की ग्राम पंचायत तातोमुरैनी में गुरुवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ अवसर पर विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एलईडी टीवी एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से भारत सरकार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, डीसी मनरेगा अजीत प्रताप सिंह एवं खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को नई योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान था, जबकि अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 125 दिनों का रोजगार तथा 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का प्रावधान किया गया है।

चौपाल में अधिकारियों ने योजना के उद्देश्य, रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तथा ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा कई श्रमिकों को अंगवस्त्र, माला एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नवीन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी नफीस खान (सोनू), ग्राम पंचायत सचिव हरकेश कनौजिया, प्रदीप यादव, राम केवल, शेर अली, गुफरान खान, अशफाक खान, जुबेर अहमद खान इमरान खान एवं आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!