*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कुएं में गिरे गोवंश को युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के प्रयास से निकाला गया बाहर*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कुएं में गिरे गोवंश को युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के प्रयास से निकाला गया बाहर*

*नगर वासियों ने कहा नगर पंचायत में आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है।*

प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा बाजार जुलाहा बस्ती के बगल कुएं के अंदर देर शाम एक गाय गिर जाती है , कुआं बहुत पुराना है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। अच्छी बात यह रही उसमे पानी नहीं था।

गाय को कुएं में गिरने की सूचना पत्रकारों को मिली उनके द्वारा रात्रि 10 बजे युवा एंटी करप्शन

ऑर्गेनाइजेशन संगठन को अवगत कराया, जैसे ही सूचना ग्रुप में प्राप्त हुई संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए प्रतापगढ़ जिले की टीम के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया परंतु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद पूरे मामले में पहल करते हुए तत्काल जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय से बात किया अभिषेक पाण्डेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी को

कांफ्रेंस पर लेकर समस्या से अवगत कराया। काफी टाल मटोल के बाद अध्यक्ष ने उस वार्ड के सभासद को कॉन्फ्रेंस पे लिया सभासद ने बताया यह घटना लगभग 8 बजे की है।

वही नगर वासियों का कहना है नगर पंचायत ढकवा के पास आपात काल स्थिति से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। संगठन बिना किसी प्रकार का विलंब किए अध्यक्ष , सभासद, चौकी इंचार्ज ढकवा अवध राज यादव व फायर ब्रिगेड टीम से वार्तालाप कर और ग्रामीणों की सहायता से गोवंश को 10:45 पर सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया संगठन की

पहल से एक गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । संगठन द्वारा इस प्रकार के अनेकों कार्य किए जाते रहते हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *