*दवा लेने जाते समय स्वास्थ्यकर्मी की हार्ट अटैक से मौत*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ। स्थानीय निवासी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ में कार्यरत स्वीपर की शुक्रवार को दवा लेने जौनपुर जाते समय रास्ते में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिंगरामऊ निवासी मोहम्मद अकरम (पुत्र मोहम्मद बीफन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ में स्वीपर पद पर कार्यरत थे। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उपचार के लिए वह शुक्रवार को अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से जौनपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
