यूपीपीसीएस 24 में चयनित अविनाश कुमार सिंह का गांव में हुआ भव्य स्वागत
मंगेश कन्नौजिया
सिकरारा (जौनपुर)।
क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह उर्फ राजू के यूपीपीसीएस-2024 की परीक्षा में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्टेट यूनिवर्सिटीज पद पर चयन होने के बाद शुक्रवार देर शाम गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही उनकी गांव में आमद हुई, ढोल-ताशों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परिजन, मित्रों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्वागत करने वालों में लोहिया सिंह, पंकज सिंह, लल्लन उपाध्याय, फली तथा ग्राम प्रधान भैया लाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि अविनाश कुमार सिंह की इस सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, अविनाश कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
