डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

*डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई| पुलिस ने मृतका के नाति के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

यह घटना चकमिर्जापुर गांव के पास सीहीपुर सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे हुई| मृतका की पहचान चंपा देवी पत्नी सतई के रूप में हुई है| नाति अजय कुमार के अनुसार डीसीएम ट्रक (HR 45B 8393) के अज्ञात चालक ने अचानक ट्रक को पीछे करते हुए उनकी नानी को टक्कर मार दी| जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई|

सूचना मिलने पर बक्सा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया| दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम ट्रक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया |

मृतका के नाति अजय पुत्र विजयी निवासी कुल्हनामऊ, थाना- बक्सा, जिला- जौनपुर ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी| तहरीर में अजय ने बताया कि उनकी नानी चंपा देवी उनके घर कुल्हनामऊ गांव में रहती थी और घटना के समय सीहाीपुर सर्विस रोड पर जा रही थी|

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतका के नाति अजय की तहरीर पर स्थानीय थाना पर डीसीएम ट्रक HR 45B 8393 चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ अपराध संख्या 213/2026 धारा- 281, 106 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *