*श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर ने श्रमिकों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
***********************
*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्माणाधीन जिला कारागार, रसैना में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 50 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फल वितरित किए गए और बच्चों को चॉकलेट दी गई। श्रमिकों को अवकाश देकर उनके लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज और विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीकरण कराने की अपील की तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
